पांडेय गिरोह का सक्रिय सदस्य सुदामा रजक, रहा है अपराधिक इतिहास
बीते 31 अगस्त के देर शाम को लगभग 6.00 बजे पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
चरही(हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के चरही पुलिस ने गस्ती के दौरान पांडेय गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी सुदामा रजक पिता बालदेव राम रजक गोसाई बलिया थाना बड़कागांव का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के पुछताछ में अन्य सहयोगियों को भाग जाने की बात कहा। साथ ही सहयोगियों के द्वारा बाबा गिरोह उर्फ पांडेय गिरोह में अवैध रूप से हथियार एवं गिरोह के नाम पर भय दिखाकर पैसा वसूली का काम करने की बात स्वीकार किया। साथ ही अपराधी ने इस से पूर्व में ये लोग टाइगर ग्रुप में काम करने वा टाइगर ग्रुप छोड़कर बाबा गिरोह उर्फ पांडेय गिरोह में रहकर सक्रिय रूप से फोन कर धमकी देने एवं पैसा वसूली करने का काम करने की बात भी बताया। गिरप्तार सुदामा रजक के पास से एक देशी कट्टा ,दो जिंदा गोली, तीन एंड्रॉयड सेट मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, मोटर साइकिल होंडा साइन, अवैध पैसा वसूली से संबंधित कागजात जब्त किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पूर्व में बड़कागांव थाना कांड स.89/14 धारा 399/402 , 09जून 2014 , बड़कागांव कांड स. 94/15 दिनांक 20.10.15 धारा 414/14 भा0द0वि030 कोल माइंस एक्ट एवं 33 भारतीय वन अधिनियम दर्ज है। इस संबंध चरही थाना में मामला दर्ज कर हिरासत भेज दिया गया। चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने कहा कि चरही थाना क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया रहा है। गस्ती के दौरान 31 अगस्त के रात्रि ने अपराधी को गिरफ्तार किया। अंधेरा का लाभ उठा कर अन्य सहयोगी भाग निकले। गस्ती के क्रम में पुलिस पदाधिकारी सअनि तरुण कुमार महतो सशस्त्र बल के जवान मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








