महुआ डांड। संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय महुआडांड़ के सभागार में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि बीडीओ अमरेन डांग एवं विशिष्ट अतिथि फादर सुरेश तथा विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य फादर दिलीप ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किए। समारोह में सत्र 2022-23 के मेधावी छात्र-छात्राओं को बीडीओ अमरेन डांग एवं फादर सुरेश के द्वारा सम्मानित किया गया।
प्राचार्य फादर दिलीप ने कहा कि मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित करने से छात्रों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आएगी। ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित करने से विद्यालय में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। मेघावी छात्र सम्मान उसी का एक उदाहरण है। छात्रों को सकारात्मक एवं अच्छी सोच के साथ परिश्रम करने पर सफलता की मंजिल तक पहुंचने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता है।
बीडीओ अमरेन डांग ने अपने छात्रों को सतत प्रयास करने की सीख दी और कहा कि आप लोगों के अच्छे अंक प्राप्त करने से आपके अपने नाम के साथ साथ आपके माता पिता एवं विद्यालय का भी नाम रौशन होता है। श्री डांग ने छात्रों को बताया कि जीवन में सफल होने के लिए, आपको लक्ष्य निर्धारित करने और उसके प्रति दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की आवश्यकता है। सफलता के लिए अपने समय का प्रबंधन करना जरूरी है इसलिए यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो समय प्रबंधन कौशल सीखें। कार्यक्रम का संचालन सरोज मिश्रा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन अजय खाखा ने किया।
मौके पर जोसा उपाध्यक्ष तनवीर अहमद, सभी मेधावी छात्रों के अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








