कुंदा। सिकीदाग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अखिलेश प्रसाद यादव ने शुक्रवार को अपने निजी खर्च से एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया। अखिलेश यादव ने सिकीदाग पंचायत के सरजामातु विद्यालय से किचिनिया बार तक सड़क निर्माण का कार्य जेसीबी से कर कर ग्रामीणों को चलने लायक बनाया। अखिलेश प्रसाद यादव ने बताया कि यह सड़क की निर्माण होने से कई लोगो को आने जाने में सुविधा मिलेगी। पहले लोगो को आने जाने में काफी परेशानी होता था। इन्होंने चतरा उपायुक्त से डीएमएफटी मद से पक्का सड़क बनाने का मांग किए हैं।
सड़क निर्माण में सुरेश कुमार यादव, बिमलेश यादव, भोला कुमार यादव, राहुल यादव, अनुग्रह यादव का सहयोग रहा। सड़क बनने पर ग्रामीणों में खुशी का लहर है, साथ ग्रामीणों ने सड़क बनाने पर मुखिया प्रतिनिधि का आभार जताया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 345








