बेलतू में किया गया समन्वय समिति का समीक्षा बैठक, मुखिया जितनी देवी ने कर्मियों को दिए कई निर्देश

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के बेलतू पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय समन्वय समिति का मासिक समीक्षा बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बेलतू मुखिया जीतनी देवी ने की। बैठक में मुखिया ने पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, निर्मित शौचालय के रख रखाव वा समस्याओं के निदान पर चर्चा किया गया।

बैठक में शामिल लोग

मुखिया ने जल सहियाओं समेत अन्य संगठनों को एक साथ मिल कर गांव के विकास के लिए कार्य करने का निर्देश दिया। कहा की जो काम नही करना चाहते है, वे विभाग को पत्र दे कर घर में आराम करें। अन्यथा उन्हें हटा कर नए लोगो को जोड़ा जायेगा। इसके अलावे जल सहियाओ का एसबीएम का लंबित मानदेय को लेकर जल्द ही सहमति बनाकर विभाग को पत्र सौंपने की बात कही।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी उप मुखिया संजय कुमा, शंकर सिंह, महेश राम, गजेंद्र कुमार सिंह, बबलू कुमार, केदार कुमार, रूपलाल साव, रामचंद्र साव समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *