हजारीबाग। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक हूल दिवस हजारीबाग जिला भर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हुल दिवस पर अमर शहीदों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फुलो-झानो समेत अन्य वीरों को सिद्धू-कान्हू चौक हजारीबाग में आदिवासी समाज द्वारा श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। यहां उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चौथे ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किए।

मौके पर आदिवासी समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार हेम्ब्रोम ,रामकिशोर मुर्मू, महेन्द्र बेक,बालकृष्ण टुडू,मनोज टुडू,सुशील ओड़िया,नीरज कुमार बेसरा,बटेश्वर प्रसाद मेहता, जगन कछाप, फूलवा रानी कछाप, शिक्षक सुन्दर राम, बबलू मुर्मू, महेंद्र टोप्पो, पप्पू एक्का, हीरालाल किस्कू,महादेव सोरेन, महालाल हंसदा,शिवजी टुडू, मथुरा हेम्ब्रोम रतन केरकेट्टा, महेंद्र कुजूर, प्रदीप मुर्मू,समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








