लातेहार पुलिस वा सीआरपीएफ के जवानों ने श्रमदान कर बूढ़ा नदी पर बनाया सेतु, ग्रामीणों का सफर होगा आसान

सूरज कुमार / महुआडांड़


महुआडांड़ केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने लातेहार में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बूढा पहाड़ को पक्के सड़क से जोड़ने में बड़ी सफलता पाई है। 23 दिनों तक श्रम दान कर लातेहार पुलिस वा सीआरपीएफ के जवानो ने तिसिया और नावाटोली बूढा पहाड़ तक जाने वाले रास्ते में तिसिया के पास बूढ़ा नदी पर ओनम सेतु का निर्माण किया। पुलिस अधिक्षक अंजनी अंजन के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कर ओनम सेतु का उद्घाटन किया।

जिला के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने बताया कि यहां काफी मशक्कत से पुल का निर्माण किया गया। पूर्व में यहां पुल नहीं था। जिस कारण बारिश के दिनों में ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस जवानों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बाढ़ आने के बाद यहां के गांवो का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता था। पुल बनने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी सहूलियत होगा। लोग बारिश के दिनों में भी अपने गंतव्य स्थान तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

मौके पर डीएसपी राजेश कुजूर, सीआरपीएफ 218 बटालियन के कमानडेंट मो खालिद खान, द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, सहायक कमानडेंट हेमंत जसोरिया, 214बतालियन के कमानडेंट केडी जोशी, बारेसांढ़ थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, महुआडाड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव, गारू थाना प्रभारी राजीव भगत, एसआई पवन कुमार रजक, करण कुमार यादव समेत सुरक्षा बल मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *