सूरज कुमार /महुआडांड़
महुआडांड़। नेतरहाट सब स्टेशन से ग्राम चुटिया, पहा़डकापू, बराही, लुरूगुमी, बांसकरचा सहित दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले दो दिन से हो रही बारिश से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों का फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बताया कि नेतरहाट रूट से होते हुए सिरसी, करमखाड जंगल के बीच बिजली तार में खराबी आ गई है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 226








