नीट प्रतियोगी परीक्षा में आदित्य अस्थाना ने लहराया परचंम

नीट प्रतियोगी परीक्षा में आदित्य अस्थाना ने लहराया परचंम

अमित कुमार माली

हजारीबाग :बड़कागांव : नीट यूजी रिजल्ट 2023 का मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।यह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी किया जाता है और स्कोरकार्ड के रूप में आता है। स्कोरकार्ड विषयवार अंक , समग्र प्रतिशतक , अखिल भारतीय रैंक AIR , श्रेणी रैंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करता है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट प्रतियोगी परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।लाखों की संख्या में आवेदन करने वाले इस परीक्षा में महज कुछ ही बच्चों का अंतिम रूप से चयन हो पाता है। माता पिता का सपना होता है कि उसका बेटा बेटी बड़े होकर डॉक्टर इंजीनियर बने कुछ बच्चे इस सपने को हकीकत में भी बदल देते हैं और इसी में से इस बार इन्हीं चयनित बच्चों की सूची में एक आदित्य अस्थाना का भी नाम है।आदित्य ने नीट प्रतियोगी परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया में 993 रैंक हासिल कर अपने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने समाज का नाम रोशन किया है।मेडिकल के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा माने जाने वाली NEET में सफलता पाकर आदित्य काफी खुश है। उन्होंने कहा कि मुझे आगे भी मेहनत और ईमानदारी के साथ पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनना है।उन्होंने कहा अपने माता-पिता के सहयोग से ही 720 अंको की इस परीक्षा में उन्होंने 686 अंक हासिल कर AIR 993 प्राप्त किया है।आदित्य की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कक्षा 09 वीं तक की अपनी पढ़ाई नमन विद्या हजारीबाग तथा उसके बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची से की है।इन्होंने यहां से 2020 में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया। वहीं 2022 में 12वीं पास किया।12वीं पास करने के के पश्चात से ही आदित्य नीट परीक्षा की तैयारी में लग गए थे। जहां उन्होंने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की।आपको बता दें कि आदित्य अस्थाना एनटीपीसी पकरी बरवाडीह (बड़कागांव) कोयला खनन परियोजना के मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना के पुत्र हैं।इस सफलता से आदित्य के माता पिता एवं उनके परिजन काफी खुश हैं।इसकी सफलता पर लोग बधाई दे रहे हैं।

नीट के बाद डॉक्टर ही नहीं इन क्षेत्रों में भी बना सकता है कैरियर

इस परीक्षा को पास करने के बाद जहां कई स्टूडेंट मेडिकल क्षेत्र में ही काम करना पसंद करते हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो एमबीबीएस के बाद अल्टरनेट कैरियर ऑप्शन भी चुनते हैं कहा जाता है कि एमबीबीएस के बाद छात्रों के पास लिमिटेड ऑप्शन होते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इस क्षेत्र में आप सिर्फ डॉक्टर ही नहीं बन सकते बल्कि कई अन्य तरह से भी आप अपना कैरियर बना सकते हैं। बीडीएस कोर्स की डिग्री भी हासिल कर डेंटिस्ट बना जा सकता है, एमडी एमएस व डिप्लोमा एस्पायर लेजर क्लीनिक शुरू कर अच्छा करियर बना सकते हैं।एमएससी का कोर्स,एमबीए का कोर्स, संयुक्त शिक्षिका सेवा क्षेत्र , डीएनबी कोर्स , क्लिनिकल रिसर्च – विभिन्न संस्थान जो रिसर्च के अवसर प्रदान करते हैं वे हैं इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च , सीसीएमबी सेंट जॉन्स रिसर्च इंस्टिट्यूट , डब्ल्यूएचओ।इसके अलावा एम्स , पीजीआई , निमहंस , टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च जैसे कई संस्थान पीएचडी डिग्री प्रदान करते हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *