चतरा में गर्मी के छुट्टी में घर आई नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस




चतरा। चतरा जिला के लावालोंग थाना अन्तर्गत हरगड़ी पोटम जंगल से पुलिस ने नाबालिक छात्रा का शव बरामद किया है। बरामद छात्रा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। छात्रा के हत्या पर ग्रामीणों ने बताया कि हत्या करने के पूर्व छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतिका कस्तूरबा विद्यालय लावालोंग में 11वीं की छात्रा थी। जो विद्यालय में गर्मी छुट्टी होने के कारण अपने घर पर थी।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा बुधवार को घर से बाहर गई थी। वापस नहीं लौटने पर परिजन काफी खोजबीन शुरू किए, खोजबीन के दौरान मृतिका का दुपट्टा व अन्य कपड़ा कई जगह पर बिखरा हुआ मिला। कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर लावालोंग पुलिस को दी गई पुलिस रात में ही गांव पहुंच कर शव को कब्जे में कर लिया। और घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *