रंजीत कुमार यादव
कुंदा। जैक मैट्रिक की परिक्षा में कुंदा प्रखंड के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्त्रोननत प्लस टू उवि की छात्रा गुड़िया कुमारी 471 अंक लाकर प्रखंड टॉपर रही। वही जनता हाई स्कूल के ललन महतो 456 अंक के साथ दूसरा स्थान, सिंकु कुमारी व नितेश कुमार ने 448 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सभी टॉपर बच्चे विद्यालय के साथ साथ प्रोग्रेसिव कोचिंग से मैट्रिक परीक्षा की तैयारी किए थे। कोचिंग के 31छात्रों ने मैट्रिक परिक्षा में भाग लिये थे। जिसमे 29 बच्चें प्रथम श्रेणी व दो छात्रा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। बच्चों के बेहतर अंक के सफल होने पर विद्यालय परिवार में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का कामना किए है।
गुड़िया कुमारी ने सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है। कहा माता पिता ने परीक्षा की तैयारी में भरपूर सहयोग किए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








