एनटीपीसी के द्वारा केरेडारी सीएचसी में लगाया गया सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन






केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना की स्वयं सेवी संस्था संस्कृति महिला समिति द्वारा केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया। सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुवे लगाया गया है। साथ ही स्वछता पखवाड़ा के तहत परियोजना क्षेत्र के विद्यालयों एवं पंचायत भवनों में तीन रंगों का डस्टबीन दिया जायेगा।


संस्कृति महिला समिति की अध्यक्ष रेखा जैन ने कर्मियों को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के उपयोग बारे में जानकारी दी। कहा की मशीन स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित होंगी।पिछले साल बसरिया में भी मशीन लगाया गया है, को छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वेंडिंग मशीन से 5 रू में सेनेटरी पैड मिल जाएगा। उपयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने के लिए सेनेटरी पैड इंसीनरेटर मशीन भी लगाई गई है। इसके उपयोग किए जाने से नैपकिन को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया जा सकेगा। इससे शारीरिक स्वच्छता के साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक फैज तैय्यब एवं चट्टी बरियातु परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनिमेष जैन के मार्गदर्शन में यह मशीन लगाई गई है।
मौके पर संस्कृति महिला समिति के श्रमिष्ठा मंडल, ससमिता बैहरा, मंजू मंजूषा, एवं परियोजना से जनसंपर्क अधिकारी मुकुल तायल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *