लातेहार। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चटकपुर पंचायत स्थित सरनाडीह के बूढ़ा नदी में पुलिया निर्माण में लगे पोकलेन वा चार ट्रैक्टर को माओवादीयों ने आग लगा दिया। घटना गुरुवार देर रात लगभग 10 बजे की है। 12-14 की संख्या में हथियार लैंस माओवादी पुल निर्माण साइड पर धावा बोल दिया। साइट पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और पुल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन और चार ट्रैक्टर को जला दिया।

आगजनी की इस घटना को माओवादियों ने लेवी को लेकर अंजाम दिया है। शुक्रवार सुबह महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव आईआरबी एवं सीआरपीएफ के जवान व जिला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 636








