एसीबी के हत्थे चढ़ा चतरा स्वास्थ्य विभाग का अकाउंट मैनेजर शंभू कुमार रवि, 4000 घुस लेते गिरफ्तार



चतरा जिला के इटखोरी प्रखंड में पदस्थापित है शंभू कुमार रवि

ममता वाहन के बिल भुगतान के एवज में ले रहे चार हजार रूपए का रिश्वत, एसीबी के टीम ने किया गिरफ्तार

चतरा। चतरा जिला के इटखोरी प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापित शंभू कुमार रवि को एसीबी टीम ने 4 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शंभू कुमार रवि उम्र 42 वर्ष पिता-युगल राम, छड़वा, थाना पेलावल, जिला- हजारीबाग को एसीबी की साथ हजारीबाग ले कर पहुंची है।

शंभू कुमार रवि ममता वाहन JH12E-9519 के बिल भुगतान करने के एवज में 4 हजार घुस मांग रहे थे। इसी पर वाहन मालिक पन्ना लाल राणा पिता स्व नरसिंह राणा, ग्राम-लिता, पो०-लोरम, थाना- ईटखोरी, जिला- चतरा के द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग में शिकायत किया। आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्त्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया, तथा सत्यापन प्रतिवेदन में रिश्वत मांगने की बात सत्य पाया गया। वादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर भ्र०नि० ब्यूरो हजारीबाग थाना कांड सं0-03 / 2023 दिनांक – 23.05.2023 को दर्ज किया गया। और 24 मई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के दण्डाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में भ्र०नि० ब्यूरो, हजारीबाग ट्रैप टीम के द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त शम्भू कुमार रवि उम्र 42 वर्ष पिता युगल राम, छड़वा थाना पेलावल, जिला हजारीबाग को 4,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *