अरूण
केरेडारी(हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के बड़काआम केरेडारी में निर्मित 30 बेड़ वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन रख रखाव के अभाव में जर्जर हो गया है। करोड़ों के लागत से बना भवन खंडहरों में तब्दील हो गया है। भवन जुवारियों वा शराबियो का अड्डा बन गया है। भवन में खिड़की में लगा शिशा को लोगो ने तोड़ दिया है। भवन बनने से लेकर आज तक विभाग ने कोई सुध नहीं ली। और आज पूरा भवन जंगल झाड़ी वा खंडहर में तब्दील हो गया।
4 करोड़ के लागत से 2011 12 में बना था भवन

केरेडारी में 30 बेड़ वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कार्य लगभग 4 करोड़ के लागत से वर्ष 2011- 12 में विशेष प्रमंडल से बनाया गया था। भवन बनने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई सुध नहीं लिया गया। और भवन देखते ही देखते जर्जर हो गया। और आलम ये है की आज भी केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। और कार्यालय जर्जर भवन में चल रहा है। इसके अलावे यहां कार्यरत डॉक्टर वा नर्स आज भी अपने पुराने वा जर्जर भवन में रहने को मजबूर है।
क्या कहते है उप प्रमुख अमेरिका महतो
केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो ने कहा की करोड़ों के लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभाग के लापरवाही से चालू नही हो पाया है। जिला प्रशासनिक अधिकारीयों से 30 बेड़ वाले भवन में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का मांग किए है।
क्या कहते स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी- स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ विक्रम ने कहा की 30 बेड़ वाला नया भवन कर तैयार है। पुराने भवन में कोई सुविधा नहीं है, मरीजों को इलाज करने में भी परेशानी होती है। पुराने भवन में सह कर्मियों को रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्होंने 30 बेड़ वाले स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने का मांग विभागीय अधिकारियों से किए है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








