रित्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद बाबू हत्या कांड मामले में अमन साहू के दो गुर्गे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हजारीबाग। NTPC सीबी कोल परियोजना के एमडीओ रित्विक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद बाबू हत्या कांड में अमन साहू के दो गुर्गे को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जयमंगल मिश्रा, पिता उदयनाथ मिश्रा, जाहिर अंसारी उर्फ टैक्सी साकुल पतरातू के रहने वाले है। जिसे हजारीबाग पुलिस ने पुछताछ कर 23 मई को जेल भेज दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 स्प्लेंडर बाईक, दो स्मार्ट फोन बरामद की है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शरद कुमार की हत्या कांड का साजिश अमन साहू वा कथित मयंक सिंह के गुर्गे साकुन पतरातु निवासी चंदन साव पिता लोकनाथ साहू अपने सहयोगियों जयमंगला मिश्रा पिता यदुनाथ मिश्रा, मों जाहिर अंसारी उर्फ टैक्सी, अमन साव पिता वासुदेव साव, फिरोज अंसारी उर्फ छोटका, वारिश अंसारी उर्फ मूषा के द्वारा रचा गया था।

अप्रैल 2023 से कर्मियों का रेकी कर रहे थे अपराधी

चंदन साव अपने सहयोगी गुर्गे के साथ अप्रैल 2023 से घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। 4 एवं 6 मई को भी घटनास्थाल वा रित्विक कार्यालय वा कर्मियों को रास्ते में रेकी कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के लिए शूटर चन्दन साहू के द्वारा अपने उक्त साथियों को दो चोरी की बाइक का प्रबंधन करने को कहा था परंतु लोग सफल नहीं हुवे। तो जाहिर अंसारी उर्फ टैक्सी को अपनी बाईक का इस्तेमाल करने को कहा। चन्दन साव के द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए एक नई बाइक का इंतजाम किया गया।

घटना के दिन 9 मई 2023 को 08.00 बजे अपराधी साकुल पतरातु में मिले और दो मोटरसाइकिल से बड़कागांव पहुंच कर टारगेट किए वाहन का इंतजार करने लगे। इस बीच चंदन साव वा उदयनाथ मिश्रा आस-पास के क्षेत्रों में रहकर घटना की निगरानी वा शुटरो को दिशा-निर्देश दे रहे थे। शरद कुमार की गाडी पहुंचते ही इंतजार में बैठे वारिस उर्फ मूसा एवं फिरोज छोटका हथियार से गाड़ी में गोली बारी की घटना को अंजाम दिया। वही घटना स्थल पर अमन वा अजहर उर्फ टैक्सी अपने बाइक को स्टार्ट कर रखे थे। घटना को अंजाम देकर चारो अपराधी बाइक में सवार हो कर हजारीबाग होते हुवे रामगढ़ की ओर भाग निकले।

बताते चले की शरद कुमार के हत्या कांड में अंगरक्षक राजेन्द्र प्रसाद महतो भी घायल हो गये थे। इस संदर्भ में बड़कागांव थाना काण्ड सं0-196/2023. दिनांक 09.05.2023 दर्ज है। इस मामले में एसडीपीओ बरकागांव अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर छानबीन किया गया। साथ अन्य अपराधियों के धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *