जमीन कारोबारी अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव का हत्यारा न्यायालय में किया आत्म समर्पण




नामकुम। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के महिलौंग के अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव की हत्या के मुख्य आरोपी सुनील यादव ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया। पुलिस छापामारी से परेशान सुनील ने न्यायालय की शरण ली।

मृतक अनिल यादव का फाइल फोटो

बताते चले की जमीन कारोबारी अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव महिलौंग स्थित अपने भाई के दुकान के बगल में बैठे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो अपराधी उनके पास पहुंचे और गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित किया गया था। पुलिस ने शूटर अभिषेक कुमार पासवान उर्फ छोटू को बिहार के फुलवारी शरीफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में उसने बताया था कि जमीन विवाद में सुनील यादव ने उसे कल्लू यादव की हत्या करने के लिए 3 लाख की सुपारी दी थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता सुनील यादव का नाम आने के बाद से वह फरार चल रहा था। टाटीसिलवे थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *