हजारीबाग में 1.5 लाख रुपए का छिनतई, भुक्तभोगी ने थाने में किया शिकायत

*

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के लोहसिंघना थाना क्षेत्र अन्तर्गत वीसी आवास के समीप अपराधियों ने डेढ़ लाख की छिनतई कर फरार हो गए। भुक्तभोगी इचाक निवासी राम स्वरूप सिंह ने छिनतई की घटना का लिखित शिकायत लोहसिंघना थाना में की है। घटना शनिवार दोपहर 1 बजे की है। भुक्तभोगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा से पैसा निकालकर घर वापस लौट रहा था इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। आवेदन में भुक्तभोगी ने लिखा है की एसबीआई मुख्य शाखा से 1.5 लाख रुपए निकालकर सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने चले गए। उसके बाद वह इचाक जाने के लिए एक यात्री बस में बैठ गए। यात्री बस से ही छिनतई गिरोह के लोगों ने डेढ़ लाख रुपए की छिनतई कर चलते बने।

थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने कहा कि छिनतई घटना का आवेदन मिला है। मामले को दर्ज कर छानबीन किया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *