रंजीत कुमार यादव
कुंदा। कुंदा प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत ग्राम सिंदूरी टोला कोयता में दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राय साइकिल का वितरण कल्याण विभाग के द्वारा किया गया। कुंदा प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार, नवादा पंचायत मुखिया भरत यादव, डॉक्टर संजीव कुमार, सीडीपीओ मुरली यादव ने साहेब गंझू के दिव्यांग बच्चों गणु कुमार उम्र 12 वर्ष, सिला कुमारी उम्र 8 वर्ष, गणिता कुमारी उम्र 7 वर्ष को एक एक ट्राय साइकिल दिए। ट्राय साइकिल मिलने से से बच्चें वा परिजन मे काफी उत्साहित दिखे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार ने कहा की दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार ने कई कल्याण कारी योजना चला रखी है। जिसका लोग मुख्यालय पहुंच कर लाभ ले। योजनाओं को लाभ दिलाने में मैं पूरी तरह से सहयोग करूंगा। वही मुखिया भरत यादव ने कहा की बच्चों को ट्राई साइकिल मिलने से बच्चों को आने जाने में काफी मदद मिलेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








