दशम फॉल से दो किलो अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बुंडू (रांची)। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू अजय कुमार के नेतृत्व में दशम फॉल पुलिस ने रोशेल गया जारा रोड से 2 किलो अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस तस्करों के पास से एक होंडा शाइन बाइक जब्त किया। गिरफ्तार अपराधी मंगरा लोहरा उम्र 24 वर्ष और कुंवर मुंडा उम्र 26 वर्ष ग्राम लोवाहातू टोला बडेदा का रखने वाले है। दोनों तस्करों ने पुलिस के पूछताछ में अफ़ीम खरीददार आराडीह गांव निवासी लखन मुंडा उम्र 35 वर्ष का नाम बताया। कुंवर मुंडा के निशान देही पर लखन मुंडा के घर छापामारी किया गया। जहां से पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ लखन मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी अजय कुमार के द्वारा गिरफ्तार युवक लखन मुंडा से अफीम कारोबारी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया चतरा निवासी कृष्ण कुमार सिंह अफीम का खरीदारी करते हैं। लेकिन वह पुलिस के पकड़ से बाहर है। डीएसपी बुंडू अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में अफीम के कारोबारियों को धरपकड़ अभियान तेज कर दिया गया है। सोनाहातू ,तमाड़, राहे ,दशम फॉल, और बुंडू थाना क्षेत्र में अफीम बिक्री करने वालों को पकड़ कर जेल भेजा गया है। अफीम खेती और कारोबार करने वाले पर प्रशासन पैनी नजर रखी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *