बड़कागांव। हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में सीओ का पद खाली है। 23 पंचायतों वाला बड़कागांव में सीओ का अतिरिक्त प्रभार बड़कागांव बीडीओ को सौपा गया है। अतिरिक्त प्रभार से कारण अंचल से संबंधित एलपीसी, दाखिल खारिज, रशीद निर्गत का कार्य ससमय नही हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को अंचल कार्यालय से बिना काम कराए लौटना पड़ता है।

बड़कागांव में अंचलाधिकारी को पोस्टिंग करने की मांग को लेकर समाज सेवी सोनू इराकी ने 19 मई को झारखंड के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज सेवी सोनू इराकी ने कहा कि बड़कागांव में अंचलाधिकारी नही रहने से आम लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन संबंधित काम काज प्रभावित है। साथ ही साथ छात्र छात्राओ का आय, जाती, आवसीय तथा शिक्षण संबंधित कार्यों के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








