बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सिराम पंचायत अंतर्गत पंडरिया गांव में श्री श्री 108 शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां प्रत्येक दिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंच रहे है। दिन भर श्रद्धालुओं का भिड़ रहता है। शुक्रवार को यज्ञ में बतौर अतिथि में के रुप में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र युवा समाजसेवी शाहिद उर्फ सोनू शामिल हुवे। यज्ञ समिति के द्वारा शाहिद उर्फ सोनू को माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इन्होंने कहा की यज्ञ से क्षेत्र के अगल-बगल के लोगों की सुख शांति मिलती है। कई विनाश करी शक्तियों का नाश होता है। पड़रिया में आयोजित छह दिवसीय यज्ञ होने से वहां के लोगों को काफी कुछ सीखने को मिला एवं नागपुरी कलाकार मजबूल खान अपने नागपुरी अंदाज में लोगों को की भी हौसला बढ़ाएं।
मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष धर्म नाथ महतो, सचिव बेचन राणा, कोषाध्यक्ष नारायण कुमार, उप सचिव अरुण रंजन, ऋषि कुमार, चेतलाल ठाकुर, कुलेश्वर महतो राजकुमार राणा, प्रेम राणा, नारायण ठाकुर, भगन महतो, प्रदीप ठाकुर, चिंता देवी, सरिता देवी, समेत हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








