एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया बैठक, कहा एनटीपीसी सुधारे अपना रवैया ,नही तो होगा काम बंद


रैयत से धोखा धडी बंद करे _चंद्रशेखर मिश्रा

केरेडारी।एनटीपीसी कोल परियोजना के मनमानी रवैया के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बैठक रखी,जिसमे सभी लोगो ने एक स्वर में कहा की कंपनी की मनमानी और मुवाबजा की राशि में बढ़ोतरी के दिशा में एक शिष्ट मंडल जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात ,सौपेंगे मांगपत्र। माइनिंग एरिया और डंपिंग एरिया में अलग अलग राशि का भुगतान क्यों?
डंपिंग एरिया में 24लाख और माइनिंग एरिया में 20लाख रुपए की भुगतान कंपनी कर रही हैं,जो किसी भी रूप से स्वीकार नहीं है।सभी लोगो ने एक स्वर में कहा की हम गांधीवादी तरीके से जन आंदोलन करेंगे,और 15दिनों में इस पे कोई कारवाई नही हुई तो, पूरी परियोजना को ठप्प करेंगे,जिसकी सारी जवाबदेही कम्पनी की होगी।जल्द ही मुआवजा की राशि की बढ़ोतरी के लिए करेंगे पीआईएल ।इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक सुरजीत नागवाला ने कहा कि एनटीपीसी ग्रामीणों को बहलाने फुसलाने, डराने का काम नहीं करें, अगर ऐसा करती है तो, उसके खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा और पूरी परियोजना को ठप करेंगे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की लड़ाई हमारी लड़ाई है और हर हालत में मुआवजा बढ़ाने की दिशा में हम लोग एक बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता वासुदेव प्रजापति ने की और संचालन परमेशवर कुमार ने की। राजेंद्र प्रजापति, राम कुमार साव,राम कुमार दुबे ,विनोदआनंद तिवारी, मोहन प्रजापति, दीपक कुमार, महेश कुमार, पिंटू कुमार, रवि कुमार, कृष्णा कुमार ,आशीष कुमार, लक्ष्मण कुमार, हरिहर साव ,लाला साव, शिनारायण कुमार ,दीपक कुमार, कामेश्वर साव ,रविंद्र कुमार, प्रकाश कुमार, गणेश कुमार साव ,राजकुमार राम बसंत कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *