रामगढ। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित भालसुमर मोड़ के समीप डीजे गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा साला की मौत हो गई। मृतक हराधन राय एवं सुरेश राय जीजा साला है। दोनों मृतक 3 मई की देर रात बाइक पर सवार होकर महूबना पंचायत के कटहलडीह गांव से पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव बारात जा रहे थे।
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही डीजे लोड पिकअप वाहन ने भाल सुमर मोड़ के पास बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही हराधन राय की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेश राय को पुलिस ने दुमका के फूलो- झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सुरेश राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी भी मौत गई। पुलिस ने मृतक हराधन राय के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने डीजे वाली पिकअप वैन के मालिक एवं चालक पर तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय के अनुसार मृतक हराधन राय की मां जहली देवी द्वारा दुमका नगर थाने में दिये गए बयान के आधार पर दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही डीजे लोड पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। जबकि वैन का चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








