हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगो को कुचला कर मार डाला

चंदवा। चंदवा प्रखंड में जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया। 4 मई के रात हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगो को कुचला कर मार डाला। मृतक फनु भुईयां (उम्र करीब 26 वर्ष) उसकी पत्नी बबीता देवी (उम्र करीब 22 वर्ष) एवं उसकी तीन वर्षीय पुत्री मंजिषा कुमारी तीनों सरईडिह भंडारिया गढ़वा के रहने वाले है। फनू भुइयां माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ स्थित मालहन गांव के समीप संचालित एन-1 ईट भट्टे में मजदूरी करता था। मजदूरों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12:30 हाथियों का झुंड ईट भट्ठा परिसर में आया। हाथियों के उत्पात मचाने से फनु की नींद खुल गई। वह अपने परिवार को उठाकर वहां से भागने लगा। बच्ची बबीता की गोद में थी। उक्त तीनों लोग हाथियों के चुंगल में फंस गए। महिला व बच्ची को हाथियों ने वही पटककर व कुचलकर जान ले ली। फनु को अपने सूड में लपेट कर दूर फेंक दिया। घटना के बाद रात में हीं वन विभाग के कर्मियों ने शव जप्त कर लिया। स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों शव को चंदवा थाना लाया गया। शुक्रवार की सुबह परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई। वन विभाग ने मृतक के परिजन को मुआवजा 60 हजार रुपए दिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *