एनटीपीसी के डायरेक्टर ने पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का किया दौरा

हजारीबाग। एनटीपीसी के डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड नॉमिनेटेड ओनर ऑफ माइंस रमेश बाबू वी. ने पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दौरा किया। इस दौरान बानादाग रेलवे साइडिंग पहुंचे, जहां पर उन्होंने रेलवे साइडिंग में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। साइडिंग में मौजूद अधिकारियों ने निदेशक को परियोजना की हर एक गतिविधि के बारे में बारीकी से जानकारी दी। निदेशक प्रचालन ने एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के महत्वकांक्षी लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि आप सबको उसी तेज गति और रफ्तार से काम करना है जिससे कि हम अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर पाएं। उन्होंने बानादाग रेलवे साइडिंग में निर्माणाधीन रैपिड लोडिंग सिस्टम के बारे में जानकारी ली, बकायदा स्वयं चलकर हर एक चीज को देखा। इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारियों से सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए काम करने की बात कही। रेलवे साइडिंग का जायजा लेने के बाद परियोजना से जुड़ी हर बिंदुओ पर अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी। इसी क्रम में वे पकरी बरवाडीह की कोल माइनिंग एरिया पहुंचे जहां उन्होंने माइन व्यू प्वाइंट पर जाकर माइंस को देखा।

विजिट के दौरान उन्होंने सीकरी ऑफिस में परियोजना के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरे में डायरेक्टर ऑपरेशंस श्री रमेश बाबू वी. के साथ एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक श्री पार्थ मजूमदार के अलावा पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव एवं तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *