सती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बैठक

टंडवा : श्री श्री 1008 श्री संत चण्डी सह सती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर प्रखंड क्षेत्र के कबरा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता बनवारी साव व संचालन गंगा सिंह ने किया ।जहां लोगों ने आगामी 20 मई से 26 मई तक सात दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक के क्रम में महायज्ञ को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया । जिसमें लोगों ने सर्वसम्मति से संरक्षण स्थानीय मुखिया नीलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा, संयोजक रामनंदन सिंह, नागेश्वर साहू, अध्यक्ष गंगा सिंह,सचिव हकीम महतो व कोषाध्यक्ष रंजीत प्रसाद को बनाया गया।बैठक में लोगों ने झंडारोहण के लिए नौ मई की तिथि निर्धारित की ।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय,नीरज तिवारी,शिव प्रसाद,उपेंद्र यादव, प्रयाग राम, सुन्दर गुप्ता, अमित सिन्हा,मुनेश्वर महतो, सुमन भारती,कृष्णा लाल,नितेश राणा,मनोज चंद्रा,विनोद साव जितेन्द्र सिंह,अनुज सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *