प्रधानमंत्री आवास लाभुक जल्द करे आवास निर्माण का कार्य, नही तो होगी कार्रवाई


रंजीत कुमार
कुंदा (चतरा)। प्रखंड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार के आदेशानुसार स्वयंसेवक दिलीप कुमार साव व कमलेश कुमार यादव के द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास लाभुकों को एक सप्ताह के अंदर आवास योजना के तहत भवन निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। आदेश के बाद भी आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर लाभुक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर भुगतान की गई राशि वसूल करने की बात कही गई है।

स्वयं सेवक ने जानकारी देते हुए बताया की आवास की पहली किस्त की राशि मिलने के बावजूद भी लाभुक आवास निर्माण कार्य कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वही कई लाभुक ऐसे हैं जिन्हें आवास की दूसरी किस्त की राशि भेज दी गई है उसके बावजूद लाभुक राशी को दूसरे कार्यो में खर्च कर दे रहे। वैसे लाभुकों को सख्त आदेश दिया गया है। यदि कानूनी दाव पेच से बचना चाहते है तो एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य को पूर्ण करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *