अरुण, केरेडारी। एनटीपीसी के केरेडारी कोल खनन परियोजना में खनन कार्य का विधिवत उद्घाटन बुधवार पांच अप्रैल को होगा। उद्घाटन के लिए एनटीपीसी व एमडीओ कंपनी बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है। उद्घाटन समारोह में डीसी नैंसी सहाय मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वहीं कोयला खनन के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार, एसपी हजारीबाग मनोज रतन चौथे, शिवम श्रीवास्तव(एचओपी-पीबीसीएमपी), अनीश जैन(एचओपी-सीबीसीएमपी), के चंद्रशेखर (एचओपी-बादाम), पंचायत समिति प्रमुख सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, मुखिया पांडु सकीबा खातून, मुखिया बेंगवरी बेली कुमारी, मुखिया केरेडारी सोनिया देवी समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।ज्ञात हो कि इस केरेडारी कोल खनन परियोजना में केरेडारी, बालेदेवरी, पगार, काबेद, पांडु, तरहेसा, बसरिया, बेंगवरी गांव का जमीन अधिग्रहण हुआ है, इस प्रोजेक्ट से बालेदेवरी(पूर्ण), काबेद(पूर्ण), बसरिया, पांडु, तरहेसा गाँव विस्थापित होंगे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





