बरकट्ठा:- विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड बरकट्ठा और चलकुशा से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी के 44वां स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता उत्साह के साथ जिला उपाध्यक्ष यासीन खान,संयुक्त सचिव प्रमोद गुप्ता और बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी के नेतृत्व में हजारीबाग संत कोलम्बस कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में यासीन खान ने बताया की झामुमो का 44 वां स्थापना दिवस को लेकर बरकट्ठा और चलकुशा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ संत कोलंबस कॉलेज ग्राउंड के लिए रवाना हुए हैं। उम्मीद है कार्यक्रम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ होगी। विदित हो कि कार्यक्रम में पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन, पार्टी के अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कई मंत्रीगण एवं विधायक गण का आगमन होना है। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व केंद्रीय सदस्य बासुदेव प्रसाद, झारखंड आंदोलनकारी नेता धीरेंद्र पाण्डेय, कोनहारा खुर्द के पूर्व मुखिया मोईन अंसारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कासिम अंसारी, निजाम अंसारी, कोनहारा कला से सदर अब्दुल हफीज, उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद रहमत अंसारी, गैडा पंचायत के उप मुखिया चन्द्रदीप पाण्डेय, बरकट्ठा डीह से अजीज अंसारी, अनवर अंसारी, सरफराज अंसारी, मेरमगड्डा से लालमणि मांझी, सुखदेव मांझी, बबून मांझी, रामेश्वर पासवान, सफीक अंसारी, मौलाना क्यूम, मौलाना अजीज, मौलाना मकबूल, दशरथ सोरेन, श्रीराम हेम्ब्रम, चेचकप्पी से राजाराम मांझी, महेश मुर्मू, बरकट्ठा से मोहम्मद कमाल, मिन्हाज खान, जाहिद खान, सन्नी खान, नाजा खान, शिलाडीह से मुखिया निजाम अंसारी, मोहम्मद कौशर, रमजान मौलबी, समेत हजारों की संख्या में बरकट्ठा एवं चलकुशा से शामिल हुए हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





