बरकट्ठा :- प्रखंड क्षेत्र के घसकोडीह निवासी झारखंडी महतो और गैडा निवासी मोहन पंडित की मृत्यु प्रवासी मजदूरी के दौरान हो गई थी। उनके निधन से छोटे छोटे मासूम बच्चे एवं उनकी विधवा पत्नी भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दया बहन के नाम से मशहूर जिप सदस्य कुमकुम देवी इन दोनों को सरकारी सहायता दिलवाने के लिए प्रयास किया साथ ही इनके घर पहूंचकर उन्होंने सारे कागजात जुटाए और श्रम अधीक्षक हजारीबाग कार्यालय में जमा कराया।वहीं परिजनों के समक्ष उत्पन्न विकट आर्थिक संकट से श्रम अधीक्षक को अवगत कराया गया। इस बाबत श्रम अधीक्षक ने बताया कि दोनों मृत प्रवासी मजदूर के मुआवजा राशि डेढ़ लाख रुपए करके स्वीकृति हो चुकी है। एलाउटमेंट आते ही दोनों आश्रितों को सहयोग राशि मिल जाएगी। एक ओर जहां आश्रितों ने कुमकुम देवी का आभार जताया वहीं कुमकुम ने गरीब परिवारों के लिए सहयोग राशि स्वीकृत किए जाने पर श्रम अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने कुमकुम की सराहना की है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





