केरेडारी ( हजारीबाग)। केरेडारी के बसरिया बाजार टांड में 4 अप्रैल को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा आहूत ग्राम सभा रैयतों के विरोध के कारण स्थगित हो गया। रैयतों ने प्रचार प्रसार कर रहे वाहन को भी खदेड़ दिया। साथ ही रैयतों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बसरिया बेंगवरी में आगमन का विरोध किए, साथ काला झंडा के साथ सभा का विरोध करते हुवे योगेन्द् साव मुर्दाबाद का नारा लगाए। और काला झंडा के साथ रैयत सभा स्थल में दिन भर अड़े रहे और योगेंद्र साव मुर्दाबाद का भी नारा लगाते रहे। साथ ही रैयतों ने सभा में शामिल होने पहुंचे जनप्रतिनिधियों वा अन्य नेताओं का भी चारा नहीं चलने दिया। रैयतों ने कहा हमलोग कम्पनी से खुद वार्ता कर लेंगे हमे नेता या किसी भी जनप्रतिनिधि का आवश्यकता नही है। रैयतों ने कहा कि योगेंद्र साव व विधायक पहले पकरी बरवाडीह कोल माइंस के रैयतों के समस्या दूर करें। फिर इधर के रैयतों को हक अधिकार दिलाए। स्थानीय रैयतों के विरोध का नतीजा है कि योगेंद्र साव बैठक करने बसरिया बाजार टाँड़ नही पहुँचे और बैठक स्थगित करना पड़ा।
मौके पर महेंद्र साव, कुलदीप कुमार, प्रदीप राणा, राजेश साव, विशाल वर्मा, कैलाश साव, प्रदीप साव, बासदेव राणा, रामकृत साव, जीवानधन साव, बिल्टू साव, उमेश राम, जगदेव पासवान, बसंत साव, नरेश साव, खिरोधर साव, नकुल साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





