केरेडारी। प्रखंड क्षेत्र में बीती रात रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। हालांकि प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था। वहीं केरेडारी थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा थाना के दलबल के साथ खुद प्रखंड क्षेत्र की एक-एक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए ।केरेडारी के विभिन्न जुलूस की वापसी तक डटे रहे। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रामनवमी के जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल भक्तों ने पारंपरिक हथियार लाठी-डंडे, तलवार के साथ जय श्री राम के पट्टी सर पर बांधे जय श्री राम, की,जय बोलो हनुमान की आदि जयकारा लगा रहे थे। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था।ज्ञात हो कि रामनवमी त्योहार को लेकर गुरुवार दिन 12 बजे से ही महाबीर मन्दिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। शाम होते ही लोग मेला टांड
में धीरे-धीरे जमा होते गए और एक बड़ा अखाड़ा का रूप ले लिया। खिलाडिय़ों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





