रंजीत कुमार
कुंदा (चतरा)। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 जनवरी को गेंद्रा पुल के पास टुनटुनदाग थाना पिपराटाड़, जिला पलामू निवासी कलाम खलीफा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी 23 वर्षीय मंटू शर्मा पिता बिंदेश्वरी शर्मा, 42 वर्षीय मुफील भुईयां पिता प्रयाग भुईयां व शंकर भारती उर्फ़ तूफान पिता ईशु भुईयां सभी ग्राम टुनटुनदाग थाना पिपराटांड़ जिला पलामू के रहने वाले है। जिन्हे पुलिस पूछताछ कर 30 मार्च को जेल भेज दिया। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में कांड का उद्भेदन करने के लिए टीम गठन किया गया था। जो अनुसंधान के क्रम में कांड का उद्भेदन करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार देसी कट्टा के साथ मंटू शर्मा, मुफील भुईयां,शंकर भारती उर्फ़ तूफान पिता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मंटू शर्मा का पाटन व हेरहंज थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने कांड में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी के दौरान एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक .08 एमएम गोली का खोखा, दो विभिन्न कंपनियों के मोबाइल व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है। टीम में एसडीपियो के साथ थाना प्रभारी परमानंद मेहरा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





