बरकट्ठा (हजारीबाग)। बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रमुख रेणु देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रत्ना रानी, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी समेत कई लोग शामिल थे। मंच का संचालन प्रकाश पंडित ने किया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जनमानस तक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढे और लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने की बात कहे। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों से बात कर जल्द ही चिकित्सक बरकट्ठा में कमी को पूरा किया जाएगा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य मेला में दर्जनों स्टाॅल लगाया गया। जहां लोगों ने अपने अपने स्वास्थ्य की जांच करते हुए निशुल्क दवाइयां प्राप्त की। कार्यक्रम में बीपीएम रंजीत सिंह, डॉ निशांत बेग, डॉ जसीम, डॉ फातिमा, डॉ अमित भंडारा, डॉ प्रिती प्रिया,भावेश सिंह,विशाल सिंह,अनिवेश कुमार, राकेश सिंह, संजय कुमार, विवेक कुमार, पल्लवी कुमारी,किरण कुमारी, जयंती कुमारी, हीरालाल महतो, इम्तियाज अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद,जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पाण्डेय, दिनेश प्रसाद,भोला राम, मिथलेश भारती, श्रीकांत पाण्डेय,बीरेंद्र मेहता, राजकुमार यादव, मुकेश यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








