टंडवा थाना परिसर में शांति समिति की समीक्षा बैठक, सीनियर डीएसपी ने जारी किया गाइडलाइन

टंडवा: टंडवा थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाने को लेकर शांति समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रंथु महतो व संचालन सीनियर डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने किया। बैठक में भाग लेने वाले विभिन्न अखाड़ों, पूजा समितियों तथा डीजे संचालकों से सीनियर डीएसपी शम्भू सिंह ने पूर्व में जारी किए गए प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने की बातें कही। वहीं सीओ विजय दास ने डीजे संचालकों से उच्च ध्वनी पर नियंत्रण के साथ भड़काऊ व अश्लील गाने नहीं बजाने की हिदायत दिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, हर गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। लोगों से किसी भी तरह की सूचना पुलिस से अविलंब साझा करने की अपील किया। इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, रौशन अंसारी, जागेश्वर दास, महेंद्र महतो, मनोज पाठक, ललित साहु, संतोष प्रजापति, वनवारी साहु, अमानत अंसारी, समेत दोनों समुदाय के प्रबुद्धजन व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *