नशे के सौदागरों के विरुद्ध चतरा पुलिस को मिली दोहरी सफलता

करीब 5 लाख लाख रूपये का प्रतिबंधित अफीम और ब्राउन शुगर बरामद,5 तस्कर गिरफ्तार

चतरा: चतरा में सक्रिय नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस इन दिनों स्पेशल ड्राइव चला रही है। इसी का नतीजा है कि लगातार नशे के सौदागर पुलिस के शिकंजे में आते जा रहे हैं। इसी कड़ी में चतरा पुलिस को एक बार फिर दोहरी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर करीब 5 लाख रुपए के प्रतिबंधित अफीम और ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को पहली सफलता गिद्धौर थाना क्षेत्र से मिली है। जहां एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल की स्पेशल टीम ने पत्थलगड्डा-गांगपुर मुख्य पथ से छापेमारी अभियान के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया इस दौरान गिरफ्तार आरोपियो के निशानदेही पर पुलिस ने पूरनाडीह जंगल से ब्राउन शुगर और माप तोल की मशीन के साथ एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों तस्करों में दो तस्कर हजारीबाग जिले के इचाक और पदमा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि एक अन्य तस्कर गिद्धौर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार तीनों तस्करों के पास से तीन अलग-अलग प्लास्टिक में बंद 20 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर, माप तौल में उपयोग किया जाने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक माप तोल मशीन व तस्करी में प्रयुक्त एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाईक समेत विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


वहीं पुलिस को दूसरी सफलता लावालौंग थाना क्षेत्र से मिली है जहां एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल की टीम ने थाना क्षेत्र के मदनपुर-खनगड़ा रास्ते मे छापेमारी अभियान के दौरान बाइक से तस्करी कर ले जा रहे प्रतिबंधित अफीम की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर लावालौंग थाना क्षेत्र के बन्दारू गांव के रहने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास से 2 किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद किया है।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *