जमशेदपुर कोर्ट में मनप्रीत सिंह ढिल्लों हत्याकांड के आरोपी पर गोली बारी, बाल बाल बचें नवीन सिंह


जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा के मनप्रीत सिंह ढिल्लों हत्याकांड के आरोपी नवीन कुमार सिंह पर अपराधियों ने गोली बारी की। अपराधियों के गोली बारी से नवीन सिंह बाल बाल बचें, हालांकि एक गोली पीठ को छू कर निकल गई। घटना 27 मार्च दोपहर 1:15 बजे जमशेदपुर कोर्ट
गेट नंबर 3 की है। यहां नवीन सिंह का मनप्रीत सिंह ढिल्लों हत्याकांड सुनवाई के उपरांत घर जाने के लिए कोर्ट से निकल रहे थे। इस संबंध में बताया जाता है की अपराधी नवीन सिंह के खिलाफ एडीजे 2 कोट में सोमवार को मनप्रीत सिंह हत्याकांड की सुनवाई की तिथि निर्धारित थी नवीन सिंह कोट में सुबह करीब 11:00 बजे पहुंच गए थे। कोट की सुनवाई मैं वकील के माध्यम से अपने उपस्थित दी थी कोर्ट में नवीन सिंह के विरुद्ध आरोप गठित किया जाना था लेकिन इसी केस मे अन्य अभियुक्त सलमान के द्वारा डिस्चार्ज फाइल किया गया था तकनीकी कारण से नवीन सिंह पर आरोप गठित नहीं हो पाया था। इधर घटना के बाद साकची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और नवीन सिंह को अपने साथ सिदगोड़ा थाना ले गयी। सिदगोड़ा के मनप्रीत सिंह ढिल्लों हत्याकांड के नामजद अभियुक्तो मे से नवीन सिंह को दो माह पूर्व कोर्ट से जमानत मिली थी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *