हरदेव कंस्ट्रक्शन ऑफिस में अपराधियो ने किया गोली बारी, अमन साहू के नाम छोड़ा पर्चा


देवघर। देवघर के नगर थाना क्षेत्र के राय एंड चौक के समीप स्थित हरदेव कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में अपराधियो ने गोली बारी के घटना को अंजाम दिया। अपराधी हेलमेट पहन कर हरदेव कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में घुसकर दो राउंड फायरिंग की, दोनों गोली ऑफिस में दो अलग-अलग टेबुल के कोर में लगी। घटना में कोई हताहत नही हुवा है। ऑफिस में मौजूद 4-5 कर्मी बाल-बाल बचे। घटना शाम शाम करीब छह बजे की है। घटना को अंजाम दे कर अपराधियो ने दो पर्चा छोड़ कर भाग निकले। जिसमें पतरातू में चल रहे हरदेव कंस्ट्रक्शन के काम में गैंगस्टर अमन साहू गैंग को इग्नोर किये जाने का जिक्र है। पर्चा के नीचे मयंक सिंह का नाम लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई कुमार अभिषेक व एएसआई बलदेव यादव पुलिस बलों के साथ पहुंचे और जांच में जुट गये। घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया की 18-20 साल के दो युवक हेलमेट पहन रखे थे।

चालक बाइक स्टार्ट रखे हुए था और हेलमेट पहने दूसरे युवक ने ऑफिस के अंदर पहुंचकर सामने पहले कमरे में निशाना कर फायरिंग किया. अंदर बैठे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी जब तक कुछ समझते, तब तक वह घटना को अंजाम देकर चलते बना। कर्मियों ने बताया कि उनलोगों ने हेलमेट पहने युवक को अंदर आते देखा. वहीं अंदर से उसके हाथ में पिस्टल लिये देखा. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से आगे बाजला चौक की तरफ भाग निकले। पुलिस ने कहा की अपराधियों का उद्देश्य सिर्फ दहशत कायम करना है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। पुलिस आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस को पूछताछ में कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी प्रदीप सहित अन्य ने बताया कि उनकी कंपनी का मुख्य ऑफिस कोलकाता में है और देवघर में उनलोगों का ब्रांच ऑफिस है। उनलोगों की कंपनी का काम झारखंड के गढ़वा जिला सहित रामगढ़ के पतरातू, दुमका के हंसडीहा, बासुकीनाथ, टाटा व अन्य जगहों पर चल रहा है।

बरामद खोखा
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *