मेले के आयोजन से लोगों में आपसी संबंध बढ़ता है : रोशन लाल चौधरी
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी पंचायत अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर में श्री श्री महालक्ष्मी पूजा समिति मिर्जापुर के द्वारा सोहराय पूजा के शुभ अवसर प्रत्येक वर्ष के भांती इस वर्ष भी भव्य मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्षता अरविंद कुमार एवं संचालन सचिव बाबूलाल कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया।मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि को ढोल मांदर बजाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।मौके पर मुख्य अतिथि रोशन लाल चौधरी ने कहा की मेले के आयोजन से लोगों में आपसी संबंध बढ़ता है और मजबूत होता।विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार ने कहा कि पर्व से हम सब संस्कृति को सिखाते हैं और यह हमें समाज से जोड़ता है।जीप सदस्य सुनीता देवी ने कहा हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए।और अपनी संस्कृति को बचाए रखना चाहिए।वहीं अतिथियों ने एक स्वर में सभी को दीपावली , सोहराय , काली पूजा एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों के गीत संगीत एवं नृत्य को लोगों ने खूब सराहा तथा देर रात तक झूमते एवं थिरकते नजर आए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रोशन लाल चौधरी , सीओ मनोज कुमार , जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी , सांसद मिडिया प्रभारी उमेश दांगी , मुखिया राजदेव महतो , केंद्रीय कुशवाहा समाज अध्यक्ष भिखन महतो, सचिव त्रिवेणी महतो, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार , पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो , समाज सेवी दिनेश कुमार , सनित महतो, कामेश्वर महतो, महेंद्र महतो,
कार्यक्रम को आयोजित करने वाले में मुख्य रूप से संरक्षक अरूण महतो , अध्यक्ष प्रवीण कुमार , सचिव बाबूलाल कुमार महतो , कोषाध्याय अमित , उपाध्यक्ष भीमदेव कुमार उपसचिव पवन राना उपकोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार संरक्षण अरुण कुमार मटुकधारी महतो ग्राम अध्यक्ष मुनेश्वर कुमार सचिन रामचरण महतो कोषाध्य छात्रधारी कुमार उपाध्यक्ष शीतल महतो उपसचिव देवेंद्र प्रसाद मेहता, खूब कोषाध्यक्ष विकास कुमार सम्मानित सदस्य महतो कमलेश्वर महतो नंदलाल महतो शिव शंकर कुमार चिंतामणि महतो नंदलाल महतो राजेश महतो जगमोहन राणा तुलेश्वर महतो सचिन कुमार रीतलाल कुमार कृति आनंद कुमार सरवन कुमार सुंदर कुमार जागेश्वर कुमार मनोज कुमार रोहित कुमार संजीत कुमार अभिषेक कुमार शैलेंद्र कुमार रोशन कुमार अशोक कुमार नकुल महतो सागर कुमार रवि कुमार धर्मनाथ कुमार तालेश्वर महतो दयानंद कुमार बबलू महतो लाल धारी कुमार अवधेश राणा उपेंद्र महतो एवं समस्त ग्रामीण का अहम योगदान रहा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे