भाजपा की बैठक में संगठन की मजबूती एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बनी रणनीति

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव मंडल की मासिक बैठक पश्चिमी पंचायत भवन में की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, संचालन मंडल महामंत्री मनीष पांडे द्वारा किया गया।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर गहन मंथन किया गया।इस दरमियान पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं संवैधानिक पद पर नेतृत्व के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत बड़कागांव के प्रत्येक गांव, टोले और मोहल्ले में सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचाना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को हर बूथ पर सक्रिय और अभेद्य बनाना ही मुख्य लक्ष्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प को धरातल पर उतारना होगा।बैठक में एकजुट होकर विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार का मजबूती से जवाब देने और भाजपा की जनहितैषी नीतियों को आम जनमानस तक ले जाने पर बल दिया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पूर्व जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, केंद्रीय कुशवाहा समाज के प्रखंड अध्यक्ष भिखन महतो , ज्ञानेश्वर शर्मा, रामपति राम ,पंसस उपेंद्र कुमार, हरिशंकर प्रसाद, उदय मेहता, भवानी प्रसाद , मेवालाल नाग,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!