प्रत्येक मंगलवार शाम को होती है , हनुमान की विशेष आरती प्रसाद का वितरण
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
प्रखंड के बड़कागांव दैनिक बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर के बगल में हनुमान मंदिर की विशिष्ट पहचान है। श्रद्धालु रोजाना पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से आते हैं। इस हनुमान मंदिर पवित्र मन से पूजा अर्चना करने के पश्चात मन्नते पूरी होती है। इसमें कई लोगों की मन्नतें भी पूरी हुई है और नारियल एवं प्रसाद का चढ़ावा किए हैं। इस हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार देर शाम 7:00 विशेष आरती की जाती है। आरती में कई श्रद्धालु शामिल होते हैं जिसमें अधिकतर युवा लोग देखे जा रहे हैं। राम भक्त पिंटू गुप्ता एवं इंग्लेश सोनी का कहना है की यहां जो भी श्रद्धालु पवित्र मन से पूजा करते हैं उनकी मनोकामनाएं निश्चित रूप से पूर्ण होती हैं। बड़कागांव प्रखंड से ही नहीं बल्कि आसपास शहरों से भी लोग यहां पूजा करने आते हैं। मंगलवार हनुमान आरती में शामिल श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से
पिंटू गुप्ता,इंगलेश कुमार सोनी,ललन सोनी, प्रमोद सोनी, संतोष सोनी,रोशन कुमार सोनी,अभिषेक सोनी,आदित्य सोनी,शुभम विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा,विक्रम विश्वकर्मा,धनेश्वर तूरी,आकाश वर्मा,बंटी सोनी, शिवम विश्वकर्मा, अनुकल्प विश्वकर्मा,सुमित पासवान,,करीना कुमारी,,प्राची कुमारी अंकित वर्मा, साहिल सोनी, रंजीत तुरी, सावन कुमार, आर्यन कुमार, विजय सोनी, आनंद महतो, अजय महतो,लालजीत महतो शत्रुघ्न राय के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





