केरेडारी। भदईखाप–टंडवा मुख्य मार्ग को 4 लेन में चौड़ीकरण करने की मांग को लेकर पेटो मुखिया कौशल्या देवी ने पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के नाम हजारीबाग उपायुक्त को पत्र सौंपा।
मुखिया ने पत्र में कहा है कि पेटो पंचायत के भदईखाप के तीन मुहान फोर लेन व बुकरु मोड तक एनटीपीसी व चंद्रगुप्त परियोजना और चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के आम्रपाली पिपरवार तथा एनटीपीसी टंडवा थर्मल पावर का फ्लाई एस एवं कोल ट्रांसपोर्टिंग 24 घंटे होते रहता हैं। इस मार्ग से 24 घंटे भारी वाहनों के चलने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, पूरे दिन जाम लगा रहता है और धूल-गर्द से भारी प्रदूषण होता है। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें सैकड़ों लोगों ने जान भी गंवाई है। स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रसूति महिलाओं, मरीजों और आम राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। जाम की समस्या से आम जनता त्राहिमाम है।
मुखिया प्रतिनिधि गुरदयाल साव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, आजसू जिला उपाध्यक्ष कंचन यादव ने कहा उक्त सड़क से राहगीरों को आने जाने में काफी समस्या उत्पन्न होती हैं। सड़क दुर्घटना बढ़ गया हैं। इन्होंने राज्य सरकार और एनटीपीसी सीसीएल प्रबंधन से अति शीघ्र सड़क को चौड़ी करण करने का मांग किए हैं। इन्होंने आगे कहा कि मंगलवार को हजारीबाग उपायुक्त से मिल कर सड़क की समस्या को अवगत कराया हैं। उपायुक्त ने जल्द ही सड़क निर्माण कार्य कराने का आश्वाशन दिए हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








