केरेडारी। बारिश और तेज धूप में विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए बीजीआर माइनिंग कंपनी, केरेडारी प्रोजेक्ट की ओर से मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। ग्राम पंचायत पाण्डु अंतर्गत तरहेसा, कावेद और बालेदेवरी स्थित सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच कुल 320 छातों का वितरण किया गया।कंपनी की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बारिश और धूप से बचाव के साथ उनकी दैनिक स्कूल यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। छाते मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक कार्तिक सिंह, श्रीनिवासन कंचरला समेत कंपनी के अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी किया।ग्रामीणों ने बीजीआर माइनिंग कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया यह प्रयास उपयोगी है। ग्रामीणों ने कंपनी से क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास में भी सहयोग की उम्मीद जताई।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








