अवैध कोयला खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई मोतरा घाटी क्षेत्र से 41.20 टन अवैध कोयला जब्त

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

अवैध कोयला खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सीआईएसएफ इकाई एनटीपीसी-सीएमपी हजारीबाग द्वारा वरिष्ठ कमांडेड विवेक शर्मा के निर्देश में तथा उप कमांडेड सुरेश जी एवं सहायक कमांडेड संजीव कुमार मीणा की उपस्थिति में बड़ी कार्रवाई में मोतरा घाटी से अवैध कोयला लदा एक हाइवा सहित डंप 41.20 टन अवैध कोयला बरामद जप्त किया गया। जिसे लेकर सीआईएसएफ के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सीआईएसफ को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि मोइत्रा घाटी क्षेत्र में अज्ञात के द्वारा अवैध रूप से कोयला एकत्रित किया जा रहा है। जिसे रोकने के लिए सीआईएसएफ के द्वारा एंबुश लगाया गया। इस दरम्यान गाडी को बिना दस्तावेज का कोयला लदा पाया और चालक ने अपना नाम संतोष कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद महतो ग्राम जगदीशपुर थाना मुफस्सिल जिला हजारीबाग झारखंड बताया। वही जब्त ट्रक को एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कांटाघर ले जाकर वजन कराया गया। यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 (एमएमडीआर एक्ट) के प्रावधानों के तहत उपलब्ध वैधानिक आधिकारिको अनुसार कार्रवाई की गईउक्त आशय की जानकारी सीआईएसएफ के पदाधिकारी के द्वारा दी गई है।

 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *