बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बीट पुलिसिंग के तहत थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाएगी।जगह-जगह पुलिस की उपस्थिति रहेगी,जिसको लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के द्वारा संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर रक्षक बारकोड ऐप चिपकाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप , बड़कागांव के मुख्य चौक चौराहे सहित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील लगभग 25 स्थानों पर रक्षक ऐप बारकोड का स्टीकर चिपकाया गया।
चिपकाए गए ऐप बारकोड का मुख्य उद्देश्य पुलिस गस्ती दल द्वारा सत्यापन और निगरानी के लिए पुलिस चौकियों या क्षेत्रों में अपनी यात्राओं को स्कैन करने और रिकॉर्ड करने के लिए उपयोग किया जाता है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 12








