बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव। केरेडारी प्रखंड के बेलतू गांव निवासी किसान गणेश कुमार पिता चानू साव को अपने खेत में कुदाल से मेढ़ बनाने के दौरान पैर से सांप दब गया और सांप डंस दिया।जिसे आनन फानन में उसे बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां इलाज जारी है। ज्ञात हो की बरसात के दिनों में भारी संख्या में सांप अपने बिल से बाहर निकलते हैं। बड़कागांव प्रखंड में सबसे अधिक रसल वाइपर सांप देखे जा रहे हैं, जो खतरनाक एवं जानलेवा होता है। ऐसे समय में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 117








