बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव पुलिस ने अम्बाजीत गांव निवासी अभय कुमार दास की 25 जुन की रात में हुई ट्रैक्टर चोरी मामले का खुलासा कर लिया गया। इस मामले में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि
बड़कागांव थाना कांड संख्या 113/26 धारा 302 (2) बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम हाहे निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद जाफर अंसारी को गिरफ्तार कर बुधवार जेल भेज गया।उन्होंने आगे बताया कि यदि तुरंत छापामारी नहीं की जाती तो डेमोटांड़ ट्रैक्टर को ले जाने के बाद बरामद करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन थी।इसलिए समय को ना गावाते हुए तत्वरित कार्य कर महज 12 घंटे के अंदर ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया था। बताते चलें कि बड़कागांव थाना प्रभारी काफी तत्परता से बेहतर पुलिसिंग का कार्य कर रहे हैं।कार्य को लेकर क्षेत्र की जनता के द्वारा काफी सराहना किया जा रहा है और लोगों को उम्मीद से अच्छी पुलिसिंग कार्य देखने को मिल रही है। छापेमारी में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी स.अ.नी. हादी खाँ एवं पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








