पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के जनता दरबार में कई लोगों की समस्या का हुआ समाधान

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

बड़कागांव के समाधान भवन में सोमवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद के पास कई लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे एवं समाधान करवाने का अनुरोध किया। इस दौरान अंबा प्रसाद ने कई लोगों की समस्याओं को लेकर संबंधित वरीय पदाधिकारीओ को फोन करके समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की एवं पार्टी में शामिल हुए । नए कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पट्टा पहनाकर स्वागत किया । मौके पर मुख्य रूप से रवि कुमार ,महेश गंझू, झालो देवी, सुनीता देवी, मनोज गंझू ,रमेश तुरी, कानू मांझी ,युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, उमाशंकर कुमार , शमशेर आलम, शमीम अहमद, विक्रम गुप्ता, अनवर हुसैन के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *