बादम पंचायत से 18 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ के लिए हुआ रवाना

12 जुलाई को बालटाल के रास्ते करेंगे यात्रा की प्रारंभ

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

श्रद्धा और भक्ति के जयकारों के साथ ग्राम पंचायत बादम से 18 शिव भक्त श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बादम के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर और चैती दुर्गा माता स्थान में मात्था टेका और आशीर्वाद लिया।

इस पावन अवसर पर मौजूद संतोष गुप्ता (छ.ग) ने सभी तीर्थयात्रियों का हौसला बढ़ाया, उन्हें शुभकामनाएं दी और बाबा भोलेनाथ से उनकी सुरक्षित व सुखद यात्रा की प्रार्थना करते हुए जत्थे को रवाना किया।

जत्थे में शामिल उप-मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो ने बताया कि इस यात्रा में बादम पंचायत के अलग-अलग गांवों और टोलों के श्रद्धालु शामिल हैं।

“हम सभी बाबा अमरनाथ के दरबार में अपने क्षेत्र और गांव की खुशहाली, सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे।

सभी श्रद्धालु कोडरमा रेलवे-स्टेशन से रवाना होकर जम्मू पहुंचेंगे, जिसके बाद 12 जुलाई को बालटाल के रास्ते बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी मुख्य अमरनाथ यात्रा प्रारंभ करेंगे।

अमरनाथ जाने वाले इस 18 सदस्यीय जत्थे में मुख्य रूप से सुरेंद्र गुप्ता, दामोदर साव, अजय गुप्ता, विनोद पांडे, नितेश वर्मा, फलेन्द्र गुप्ता,गोपाल कुमार, उप-मुखिया पति संतोष महतो, जितेंद्र गुप्ता,रामटहल प्रजापति, महेश साव,अरुण गुप्ता, गोविंद महतो एवं अन्य लोग शामिल है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *