बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव के प्रांगण में फलदार एवं औषधिय पौधा रोपण किया गया ।साथ ही पेड़ पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण पर सेमिनार रखा गया था आयोजक इतिहास विभाग द्वारा रखा गया था यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर कीर्ति नाथ महतो के निर्देशानुसार था। इन्होंने कहा कि भारत में वन महोत्सव की प्रारंभ वर्ष 1950 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ केएम मुंशी द्वारा की गई थी पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की उद्देश्य से इसे प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे देश में एक सप्ताह तक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है ।मुख्य शिक्षक प्रतिनिधि डॉक्टर निरंजन प्रसाद नीरज थे इन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा वृक्ष के महत्व से परिचित कराना तथा प्राकृतिक संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच का निर्माण करना था। मुख्य वक्ता भूगोल विभाग के विभागाअध्यक्ष डॉ रंजीत प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण में वायु जल भूमि पेड़ पौधे जीव जंतु मानव और उसकी विविध गतिविधियों की परिणाम आदि सभी का समावेश होता है संचालन इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश महतो ने किया एवं कहा की झारखंड वन विभाग द्वारा संयुक्त वन प्रबंधन व्यवस्था के तहत ग्राम वन सुरक्षा और प्रबंधन समितियां बनाई गई है बड़कागांव प्रखंड में ग्राम वन समितियां बनाई गई है सभी शिक्षा एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण पर प्रकाश डालें धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अनु कुमारी ने की पर्यावरण एवं वन महोत्सव पर अपना विचार देते हुए हालदार पौधारोपण हुआ साथी सभा की समाप्ति का घोषणा की मौके पर उपस्थित डॉक्टर निरंजन प्रसाद नीरज प्रोफेसर लालदेव महतो डॉ रंजीत प्रसाद डॉक्टर ऋतुराज दास डॉक्टर पवन कुमार डॉक्टर ललिता कुमारी डॉ दिव्या शालू सनवीर कुमार ने म धारी राम अनिता कुमारी तथा छात्र-छात्राओं में राकेश कुमार राहुल कुमार निशांत कुमार यशवंत कुमार रोशन कुमार अंगिरा कुमारी रुबी कुमारी सोनम गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








